सर्दियों में रोज मूली खाने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ कई रोगों से बचेंगे

सर्दियों में रोज मूली खाने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ कई रोगों से बचेंगे

सेहतराग टीम

सर्दियों का मौसम आ गया है। अब बीमारियों का खतरा ज्यादा रहेगा। इस मौसम बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में जरूरी है कि आपकी डाइट में हेल्दी चीजें जरूर हों। सर्दियों के मौसम ऐसी कुछ चीजें होती हैं, जिनका सेवन करने से आपको काफी फायदा मिलता है और साथ ही आप कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। जैसे कि सर्दियों के मौसम मूली का सेवन काफी फायदेमंद होता है। मूली में विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो डायबिटीज, कैंसर, मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं। इसलिए आइए आज हम आपको इस आलेख में मूली से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे साथ ही सही तरह से इसका सेवन कैसे करना है यह भी बताएंगे।

पढ़ें- छोटी से लौंग देती है कई बड़े फायदे

सबसे पहले जान लेते हैं मूली खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

इम्यूनिटी बढ़ाए

अक्सर सर्दियों में सर्दी-जुकाम व खांसी होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मूली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी स्ट्रांग कर सर्दी-जुकाम आदि मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। साथ ही शरीर में होने वाले दर्द व थकान से आराम रहता है।

डायबिटीज से दिलाए आराम

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में डायबिटीज बढ़ने के साथ इस रोग की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है।

वजन घटाए

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। उन्हें अपनी डाइट में मूली को जरूर शामिल करना चाहिए। इसे नींंबू के रस व नमक के साथ मिलकर सलाद बनाकर या रस बना कर सेवन करना चाहिए। इससे लंबे समय तक पेट भरा होने से भूख कम लगती है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी से आराम रहता है।

कैंसर से बचाव

मूली में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फॉलिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसका सेवन करने से यह शरीर में कैंसर की कोशिकाएं बनने से रोकती है। ऐसे में आंत, पेट, मुंह व किडनी के कैंसर से बचाव रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन पर पिंपल्स होने की परेशानी में मूली का एक टुकड़ा प्रभावित जगह पर रगड़ें। फिर ठंडे पानी से मुंह धोएं। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां आदि की समस्या दूर हो स्किन ग्लो होने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा में नमी बरकरार रहती है।

पीलिया रोग से दिलाए आराम

रोजाना सुबह खाली पेट कच्ची मूली का सेवन करने से पीलिया का रोग जल्द ठीक होने में मदद मिलती है। साथ ही जिन लोगों को यूरिन ना आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में रस बनने से यूरिन न आने की परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही यूरिन के दौरान दर्द, जलन आने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा जिन लोगों को खट्टी डकार आने की परेशानी होती है। उन्हें मूली के 1 कप रस में मिश्री मिलाकर पीना चाहिए।

पायरिया करे दूर

जिन लोगों को पायरिया की परेशानी होती है। उन्हें मूली का रस निकाल कर दिन में 2-3 बार मसूड़ों व दांतों पर मल कर फिर इससे कुल्ला करनी चाहिए। आप चाहे तो इसका रस पी भी सकते हैं। इसके अलावा मूली का सलाद खाने से भी दांतों व मसूड़ों को मजबूती मिलती है। ऐसे में पायरिया के रोग से छुटकारा मिलता है।

इन तरीकों से सेवन करें?

  • इसे सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं।
  • मूली की सब्जी बनाकर खाया जा सकता है। 
  • इसे कद्दकस कर इससे परांठे बना कर भी खाना फायदेमंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें-

आलू को फ्रिज में रख सकते हैं या नहीं? जान लीजिए इसके गंभीर नतीजे

तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, ऐसे करना है उपयोग

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।